![]()
चोरी के दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्तार।
अलवर शहर के NEB थाना पुलिस ने मिस्त्री की दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने घर से एलईडी व कंप्यूटर चोरी करने वाले को अरेस्ट किया है।
NEB थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि 2 अगस्त को दौलत राम निवासी 60 फीट रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 जुलाई की रात उसकी मिस्त्री की दुकान में चोरी हो गई। उसने युवक तारीफ पर चोरी का शक जाहिर किया था। उसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी तारीफ पुत्र जैकेम निवासी ओथा, नूंह (मेवात) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
छह साल से फरार चोरी का आरोपी, हत्या के मुकदमें में भी आरोपी
अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2019 में शहर के मनु मार्ग स्थित एक घर से एलईडी और कंप्यूटर चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दो आरोपी, सचिन योगी और अनिकेत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। अब तीसरा आरोपी मुकेश जाटव, निवासी अखेपुरा को अरेस्ट किया है। कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक इलियास ने बताया कि मुकेश को उसके घर से गिरफ्तार किया है। मुकेश जाटव के खिलाफ हत्या और चोरी जैसे कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments