![]()
सीकर में खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच 3 महिलाओं की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें महिलाएं चेन तोड़ती हुई नजर आ रही है। महिलाओं के साथ कुछ युवक भी शामिल है जो कुछ ही सेकंड में वारदात करके वहा
पहली वारदात सोहना निवासी मालती देवी के साथ हुई। सुबह करीब 9:15 पर खाटूश्यामजी में मंदिर द्वार के बाहर सांवरिया मिष्ठान भंडार के नजदीक हुई। मालती देवी की 30 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली गई। मालती देवी को तुरंत ही इसका पता चल गया। उन्होंने अपना गला देखा तो चेन नहीं मिली। उन्होंने पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
जिसे देखने पर पता चला कि मालती देवी के पास दो महिलाएं और तीन से चार युवक थे। जिन्होंने वहां रुककर भीड़ सी कर दी। पीछे खड़ी दूसरी महिला चेन तोड़कर साइड से फरार हो गई और युवक भी वहां से चले गए।
नजफगढ़ निवासी प्रीति सिंह के साथ भी चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। उनकी भी 20 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली गई। इसके अतिरिक्त डीग इलाके की रहने वाली ममता शर्मा की भी चेन तोड़ ली गई।
ममता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 3 अगस्त को वह खाटूश्यामजी में अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आई थी। सुबह करीब 11:08 पर लक्ष्मी मिष्ठान भंडार के पास कबूतर चौक के नजदीक उनकी चेन तोड़ ली गई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
फुटेज देखने पर पता चला कि उनके पीछे सलवार सूट पहने एक महिला चल रही थी। जिसने सिर पर दुपट्टा डाला हुआ था। भीड़ के बीच महिला ममता के नजदीक गई। वहां कपड़ा लगाकर ममता के गले से सोने की चेन तोड़ ली।
मामले में खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे का कहना है कि फिलहाल मुकदमा दर्ज करके अलग-अलग इलाकों में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments