![]()
मकान के बाहर टापरी पर चोरों ने बनाया निशाना
शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार रायपुरा इलाके में चोरों ने मजदूर की टापरी को निशाना बनाया। दिनदहाड़े दो अज्ञात चोरों ने मजदूर की टापरी के अंदर से उसका मोबाइल और गैस की टंकी (सिलेंडर) चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह घटना कॉलोनी में लगे
मजदूर सोहन गरवाल (21) ने बताया कि गायत्री विहार में निर्माणधीन मकान के बाहर टापरी बनकर रहता हूं। रात में मकान की चौकीदारी करता हूं और दिन में मजदूरी करने जाता हूं। 2 तारीख की शाम 5 बजे दो अनजान व्यक्ति स्कूटी लेकर हमारी कॉलोनी में आए और सीधे ही मेरी टापरी के अंदर घुस गए। अंदर रखे मोबाइल और गैस की टंकी चोरी कर ले गए। कॉलोनी में घर के बाहर बैठी महिलाओं ने उन लोगों से पूछा भी लेकिन उन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया।
सोहन ने बताया कि टापरी में मेरी पत्नी और उसका भाई हम तीनों ही रहते हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात के बाद इलाकों के लोगों में दहशत बनी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments