![]()
जिले में इस बार भी सामान्य से कई प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है। पिछले 15 साल का रिकॉर्ड देखें, तो 15 साल में 8वीं बार मानसून सीजन की बारिश का आंकड़ा 7 सौ एमएम के पार हुआ है। 2011 के बाद जिले में अधिकांश अच्छी बारिश होती रही है।,
इस बार भी मानसून के दो माह में 785 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। हालांकि पिछले तीन दिन से मानसून सुस्त है। लेकिन जून व जुलाई में इस बार रिकार्ड बारिश दर्ज हुई है। जिले में मानसून सीजन में सामान्य औसतन बारिश 654.94 एमएम मानी गई है। इसके मुकाबले अब तक 120 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। हालांकि आगामी दिनों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन हल्की बारिश के आसार है। उल्लेखनीय है कि जिले में गत वर्ष मानसून सीजन में 1099 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। जो पिछले कई वर्षों का रिकार्ड थी।
जल संसाधन विभाग की माने तो पिछले 70 साल में इतनी बारिश नहीं हुई थी। इस बार भी इतनी बारिश हो सकती है। क्योंकि मानसून सत्र के दो माह में भी सामान्य से 20 प्रतिशत बारिश अधिक हो चुकी है। अभी मानसून का करीब दो माह बाकी है। ऐसे में इस बार भी रिकार्ड बारिश हो सकती है। जिले में पहली बार जुलाई माह में जिले के सभी बांध लबालब हो गए तथा कई बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं।
ऐसे में इस बार जिले के 4 लाख के करीब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या नहीं आएगी। साथ ही पेयजल के लिए भी जिले में पर्याप्त पानी हो गया है। इस बार जल संसाधन विभाग एवं राजस्व विभाग के सभी रेनगेज क्षेत्रों में साढे 500 एमएम से अधिक वर्षा अब तक नापी जा चुकी है। सबसे अधिक बारिश दूनी तहसील, मांशी व टोरडी सागर में दर्ज हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments