![]()
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने और मारपीट कर मोटरसाइकिल लूट ले जाने की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये है मामला थानाधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि 4 अगस्त को मनोज कुमार पुत्र ईश्वर दास ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पुत्र अपने दोस्त विशाल के साथ बाइक पर रात करीब 9 बजे घर आ रहा था। इसी दौरान जब वह मारवाड़ अपार्टमेंट के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से घात लगाए बैठे अल्फाज, भरत, अमन, इरफान, शोभराज और उसके दोस्तों ने उन पर जानलेवा हमला करने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी जिसे दोनों को चोटें आई। अमन के हाथ में चाकू था और अन्य लोगों ने बेसबॉल के डंडे ले रखे थे। वहां पर बैठे दुष्यंत, राजा, सचिन, सवाई, प्रदीप, आबिद, कार्तिक आदि ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। आरोपी जाते समय मोटरसाइकिल भी लूट ले गए।
अलग-अलग जगह से आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने रिपोर्ट के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना के आधार पर बुधवार को आरोपियों को अलग-अलग जगह से पड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पांच नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच स्कूल के समय आपसी कहासुनी होने के चलते यह मारपीट की घटना गई।
इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने भारत प्रजापत (20) पुत्र दिनेश निवासी वीर दुर्गा दास कॉलोनी बलदेव नगर, शोभराज सैन(20) पुत्र महेंद्र सेन निवासी सेक्टर 8 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, मोहम्मद इरफान(19) पुत्र मोहम्मद राजू निवासी गली नंबर 15 तेलिया की मस्जिद बलदेव नगर ,अल्फाज खान (18) पुत्र नमन खान निवासी गली नंबर एक फिरोज खान कॉलोनी पुलिस थाना प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments