![]()
भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थाटन योजना-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा के लिए इस बार कुल 15 तीर्थ निर्धारित किए गए। आवेदन 10 अगस्त तक जमा होंगे। इस साल चित्तौड़गढ़ जिले से 525 सहित
देवस्थान विभाग की इस योजना में 60 साल से अधिक उम्र के नागरिक पात्र हैं। शर्त है कि आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए। जिला स्तर पर कमेटी पात्र लोगों की छंटनी करेगी। इसके बाद लॉटरी निकालकर चयन किया जाएगा। प्रत्येक जिले का कोटा निर्धारित है। चित्तौड़गढ़ जिले से 525 वरिष्ठजन यात्रा का लाभ ले पाएंगे।। ज्यादा फार्म आने पर कमेटी लाटरी से पात्रों का चयन करेगी। खास बात यह कि इस बार ट्रेनें एसी ही होगी।
ट्रेनों में 30 हजार की बजाय 50 हजार व हवाई यात्रा में 5 की जगह 6 हजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करवाई जाएगी। हवाई यात्रा से नेपाल के काठमांडू, पशुपतिनाथ दर्शन के लिए ले जाएंगे। प्रदेशभर से इस बार 35 की जगह पर 55 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जो विभिन्न संभागों के प्रमुख स्टेशन से रवानगी लेगी। अधिकारियों के अनुसार कुल 15 टूर प्लान में इस बार पटना साहिब, हजूर साहिब नांदेड, कोणार्क, गोवा के मंदिर व चर्च आदि शामिल किए गए हैं।
विभाग ने इस योजना में इस बार एक और नवाचार किया। हर ट्रेन के सभी 11 डिब्बों पर राजस्थानी लोक नृत्य, लोक कलाएं, तीज त्योहार की झलक नजर आएगी। अलग-अलग थीम व डिजाइन तैयार करवाई गई है। हर डिब्बे पर राजस्थान के अलग-अलग मंदिर, दुर्ग, अन्य पर्यटक स्थल व अभयारण्य नजर आएंगे। एक बार में 800 यात्रियों और 150 कर्मचारियों को मिलाकर करीब एक हजार यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। फ्लाइट में न्यूनतम 80 और अधिक 125-150 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे।
{. ऋषिकेश-अयोध्या- वाराणसी-सारनाथ, {. सम्मेदशिखर -पावापुरी- वाराणसी-सारनाथ, {. मथुरा-वृंदावन- बरसाना-आगरा-अयोध्या, {. द्वारकापुरी-नागेश्वर -सोमनाथ {.तिरुपति-पदमावती, {. कामाख्या-गुवाहाटी, {. गंगासागर-कोलकत्ता, { जगन्नाथपुरी-कोणार्क {. रामेश्वरम-मदुरई {. वैष्णादेवी, अमृतसर-बाघा बॉर्डर, {. महाकालेश्वर-उज्जैन- ओंकारेश्वर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा। {. गोवा के मंदिर व चर्च, {. बिहार-शरीफ, {. पटना-साहिब, पटना-बिहार {. हजूर साहिब नांदेड महाराष्ट्र।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments