![]()
चंबल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के चलते आज रविवार को पेयजल सप्लाई नहीं होगी।
.
अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड – प्रथम भीलवाड़ा ने बताया कि 02 अगस्त शनिवार शाम भुंजरकला में पावर फॉल्ट हो गया था। जिसे AVVNL द्वारा सही करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देर रात तक पावर फॉल्ट सही नहीं हो पाने के कारण WTP आरोली पर जल आपूर्ति बाधित है। इसके चलते भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले में आज रविवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments