अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाना में रात को अज्ञात चोरों ने 3 मंदिरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। यहां लगे सीसीटीवी में संदिग्ध कैद भी हुए है। सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना प्र

मंदिर के सीसीटीवी में दिखे तीन संदिग्ध।
ग्राम तिलाना स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी गोविंद वैष्णव पुत्र कानदास ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि रात्रि को अज्ञात चोर गांव के तेजाजी मंदिर, श्रीयादे माता मंदिर और बालाजी मंदिर से जेवरात, दानपेटी व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चोर तेजाजी मंदिर से मुकुट, छत्र, चांदी, पीतल व तांबे के दीपक, बर्तन और दान पेटी ले गए।
इसी प्रकार श्रीयादे माता मंदिर से सोने की नथ, चांदी का छत्र, सोने का तिलक, चांदी की पायजेब, दान पेटी, और बर्तन तथा बालाजी मंदिर की दान पेटी, पीतल का कलश, मुकुट, सोने का तिलक व हार, टोकरी, दीपक, बर्तन और 16 हजार रुपए नगद चुरा कर ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी में संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश के प्रयास शुरू कर दिए।

मंदिर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments