मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सीबीईओ डग की टीम ने किया हरनावदा स्कूल का दौरा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सीबीईओ डग की टीम ने आज झालावाड़ के हरनावदा स्कूल का निरीक्षण किया। टीम ने स्कूल में मौजूद समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सीबीईओ दोपहर में अपनी टीम के साथ हरनावदा स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई समस्याएं सामने आईं। कमरों की छत क्षतिग्रस्त हो रही थी। इस कारण निर्देश दिए गए कि इन कमरों में बच्चों को न बैठाया जाए।

सीबीईओ ने स्कूल के कमरों की छत क्षतिग्रस्त होने पर बच्चों वहां न बैठाने के निर्देश दिए।
खेल मैदान में झाड़ियां उग रही थीं। इनके लिए मौके पर ही कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत हरनावदा की ओर से तुरंत सफाई अभियान शुरू करवाया गया। स्कूल के कैमरे भी खराब थे। इन्हें चालू करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही शौचालय की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया।
सरपंच ईश्वर सिंह सिसोदिया ने आश्वासन दिया कि सरकारी स्तर पर ग्राम पंचायत की ओर से जो भी मदद की जा सकती है, उस पर जल्द ही चर्चा करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण सौदान सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने भी स्कूल की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments