☜ Click Here to Star Rating



डूंगरपुर में 35 किमी की यात्रा कर नागफणी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु।

डूंगरपुर शहर के तहसील चौराहे से नागदा जैन युवा मंडल की ओर से नागफणी मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। करीब 35 किमी पदयात्रा में जैन धर्मावलंबियों ने शामिल होते हुए नागफणी में भगवान 1008 श्री नागफणी पार्श्वनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान पार

.

डूंगरपुर जिले के नागदा जैन युवा मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यूषण पर्व की समाप्ति के बाद भगवान 1008 श्री नागफणी पार्श्वनाथ की आज शहर से 30 वी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा अलसुबह 3 बजे शहर के तहसील चौराहे से रवाना हुई। जो कि तहसील चौराहे से रवाना होकर, सिंटेक्स चौराहा, बलवाड़ा, थाणा, करोली, कनबा, छापी, बिछीवाड़ा, चुंडावाड़ा होते हुए नागफणी मंदिर पहुंची जहां पर जैन धर्मावलंबियों ने भगवान 1008 श्री नागफणी पार्श्वनाथ के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों गूंज उठे।

जैन धर्मावलंबियों ने बताया की पदयात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर भामाशाहों की ओर से पदयात्रियों के चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading