उदयपुर के भटियाणी चौहट्टा स्थित माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव आज धूम धाम से मनाया जा रहा है। करीब 450 साल पुराने इस मंदिर में प्राकट्योत्सव के अवसर पर अलसुबह 5 बजे पंचामृत से मां का अभिषेक किया गया। फिर विशेष श्रृंगार के साथ माता को सोने-चांदी के

सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया को मध्यरात्रि तक चलेगा।
सुबह 7:15 बजे खुले दर्शन, शाम 4 बजे पूर्णाहुति सुबह 7.15 बजे श्रृंगार के साथ दर्शन खोले गए। आज पूरे दिन महालक्ष्मी मंदिर में विशेष अनुष्ठान होंगे। हवन होगा। जिसमें मुख्य यजमान जतिन श्रीमाली रहेंगे और शाम 4 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके अलावा सुंदरकांड का पाठ भी होगा। प्राकट्योत्सव के भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण मध्यरात्रि में 12 बजे होने वाली महाआरती है। जिसमें बड़ी तादाद में भक्त शामिल होंगे।
महाराणा जगत सिंह के काल में हुआ मंदिर निर्माण बता दें, मंदिर का संचालन श्री श्रीमाली जाति व्यवस्था ट्रस्ट करता है। ट्रस्टी जतिन श्रीमाली ने बताया कि यह मंदिर यहां विराजित महालक्ष्मी की अनूठी मूर्ति को लेकर भी खासा चमत्कारी है। यहां महालक्ष्मी कमल के बजाए गज पर विराजित है। इस मंदिर का निर्माण करीब 450 साल पहले महाराणा जगत सिंह के काल में हुआ था। जगदीश मंदिर के बचे हुए पत्थरों से इसका निर्माण किया गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments