![]()
भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप में होने वाले मुकाबले से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी के खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि आज अगर किसी भी सिनेमा हॉल या फिर रेस्टोरेंट ने भारत पाकिस्तान के बीच मैच का प्रसारण किया। त
रविवार को जयपुर में दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है। उनका पानी रोक दिया गया है। यहां तक की पाक नागरिकों को वीजा तक देना बंद कर दिया है। लेकिन एशिया कप में भारत की टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रही है। जो पूरी तरह से गलत है। क्यों कि अब तक तो पाकिस्तान के आतंकवादियों की वजह से शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं की आंखों के आंसू तक नहीं सूखे हैं।
पठान ने कहा कि भारत के इस फैसले के बाद ऑपरेशन सिंदूर करने के बाद पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव बनाया था। दुनिया के कई देशों में हमने पाकिस्तान की असलियत को जाहिर किया था। हमने वहां बताया कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। लेकिन आज मैच खेल कर हम उसे प्रेशर को खत्म कर रहे हैं। जो अब तक पाकिस्तान पर भारत द्वारा बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ है। मैं प्रधानमंत्री से भी यह मांग करता हूं कि वह आज होने वाले पाकिस्तान के साथ भारत के क्रिकेट मैच को रद्द करवाए। ताकि देश की जन भावनाओं का सम्मान हो सके। अगर आज शाम तक ऐसा नहीं हुआ। तो हम सरकार की इस नीति और पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ आज हम सड़क पर उतर विरोध भी करेंगे।
पठान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और सरकार ने सिर्फ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के दबाव में यह फैसला किया है। क्यों कि जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष है। केंद्र सरकार ने उनके ही दबाव में यह मैच खेलने का फैसला किया है। आज काफी लोग पूर्व क्रिकेटर्स से इस मैच को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन हकीकत में केंद्र सरकार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए जिम्मेदार है। जिससे देश के शहीदों का अपमान हो रहा है। इसका जवाब अब सरकार को देना पड़ेगा।
आज अगर भारत और पाकिस्तान के मैच को किसी भी सिनेमा हॉल या फिर रेस्टोरेंट में दिखाया गया तो हम इसका विरोध करेंगे। युवा और कांग्रेसी कार्यकर्ता अगर जरूरत पड़ी तो टीवी स्क्रीन को भी तोड़ेंगे लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैच से शहीदों के अपमान को नहीं सहन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments