मंदिर से अष्टधातु से बना सिंहासन तक ले गए।
अलवर के राजगढ़ कस्बे के मेला का चौराहा स्थित दिगम्बर जैन नसिया जी मंदिर में चोर घुस गए। रात को मंदिर के चौकीदार के कमरे को कुंदी लगाकर बंद कर दिया और मंदिर से करीब 11 लाख रुपए की लागत के चांदी के छत्र व अष्टधातु से निर्मित सिंहासन सहित कई मूर्ति चोरी
मंदिर के चौकीदार बनवारी लाल सैनी ने बताया कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है। जिसमे चांदी के 12 छत्र, 1 चांदी का सिंहासन, 6 भामण्डल, पाण्डुशिला, महावीर भगवान की प्रतिमा, अष्टधातु की 1 पाषाण मूर्ति सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना ने चोरी का मौका देखा है। राजेन्द्र जैन ने बताया कि अगर कोई कार्यवाही नही हुई तो अलवर व जयपुर के पूरे समाज के सामने बात रखी जाएगी।

मंदिर के दान पात्र को भी तोड़ा गया। इसके अलावा छत्र व अष्टधातु से बना सिंहासन ले गए।
भगवान महावीर की मूर्ति व सिंहासन ले गए
मंदिर के प्रतिनिधियों ने बताया कि भगवान महावीर की मूर्ति और अष्टधातु से बने सिंहासन को ले गए। 12 चांदी के छत्र ले गए। इससे पहले दो बार चोरी हो चुकी। लेकिन पुलिस का चोरों में डर नहीं है। जिसके कारण बार-बार चोरी होती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments