![]()
भगवत कथा की तैयारियां रुकने के बाद रात भर ग्रामीण पुलिस का करते रहे विरोध।
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में आज से भागवत कथा का आयोजन होना था। ग्रामीणों का आरोप है कल देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने भागवत कथा की तैयारियों को रुकवा दिया है। पुलिसकर्मियों का कहना था कि पास में सरकारी स्कूल है। इसलिए भागवत कथा का आयोजन नहीं किया जा
भागवत कथा की तैयारियों को पुलिस ने देर रात रुकवाया
मनोज शर्मा निवासी मुखैना गांव थाना हलैना ने बताया कि गांव में करीब 200 साल पुराना प्राचीन मंदिर है। 14 अगस्त से मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जाना था। जिसके लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। कल देर रात करीब 10 बजे हलैना थाने से पुलिसकर्मी आये और उन्होंने भागवत कथा की तैयारियों को रुकवा दिया। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
स्कूल की छुट्टी के बाद शुरू होती कथा
यह सब कुछ राजनीतिक लोगों के द्वारा पुलिस पर दबाव बनाकर किया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों ने निर्णय लिया था की रोजाना भागवत कथा का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। क्योंकि गांव के सत्कारी स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को लाउडस्पीकर से परेशानी होगी। उसके बाद भी पुलिस ने स्कूल ल हवाला देकर कथा को रुकवाया है।
सरपंच ने कथा के लिए दी थी अनुमति
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरपंच से भागवत कथा करने की लिखित में अनुमति ली है। गांव के ही कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेकने के लिए ऐसा करवा रहे हैं। आज भागवत कथा से पहले ग्रामीणों ने कलश यात्रा के आयोजन की तैयारी भी की थी। उसे भी पुलिस ने निकालने से मना कर दिया है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। इसको लेकर देर रात तक गांव में हंगामा होता रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments