![]()
पाली में चैनजी हलुआ वाले के गोदाम में जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
पाली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नया बस स्टैंड के सामने स्थित चैन जी हलुआ के गोदाम का निरीक्षण किया। जिसमें बिना मैन्युफेक्चरिंग लाइसेंस के गोदाम चलते हुए पाया गया। इसके साथ और भी कई अनियमितताएं मिली। इस पर लाइसेंस मिलने तक हलवा बनाने पर रोक लग
जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि नियंत्रण एच गुईटे के दिशा निर्देश पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री व सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने चैनजी हलवा के गोदाम पर दबिश दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा व दिलीप सिंह यादव ने बताया कि सुधा नगर नया बस स्टेण्ड के सामने चैनजी हलवा वाले के गोदाम का निरीक्षण किया। जहां जांच में सामने आया कि इनके पास मैन्युफेक्चरिंग लाईसेंस नहीं है। साथ ही खाद्य पदार्थ जैसी चीज़ों का निर्माण करने वाले गोदाम में कार्यरत 10 से 12 कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टीफिकेट नहीं थे। हलवा निर्माण गोदाम में गंदगी मिली। निरीक्षण के दौरान और भी कई अनियमितताएं मिली। भारतीय खाद्य मानक प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एफबीओ को नोटिस दिया गया तथा मैन्युफेक्चरिंग लाईसेंस नहीं बनने तक गोदाम में हलवा नही बनाने के लिए पाबंद किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा ने गोदाम से हलवा व घी का सेम्पल लिया साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिहं यादव ने हलवे निर्माण के लिए उपयोग में लिये जाने वाले दूध का सेम्पल जांच के लिए लिए। जिसे जन स्वास्थ्य लैब में भिजवाया गया। जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल के साथ ऑपरेटर ओम प्रकाश प्रजापत, फुड सैफ्टी टैक्निशयन खुशाल चन्द सैन, रेक्सो चालक लक्ष्मण दान चारण उपस्थित रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments