![]()
सरमथुरा उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र में अलमारी तोड़कर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोरी।
सरमथुरा उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र के जोरगढ़ी गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान के अंदर अलमारी का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र एवं करीब 10 हजार रुपए की नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया।
पीड़ित मकान मालिक हेमसिंह परमार ने बताया कि चोरों ने देर रात उनके कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 6 अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, कान के कुंडल, चांदी की तोड़िया और लगभग 10 हजार रुपए नगदी पार कर दी।
घटना के बाद गांव के सरपंच सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चोरी की सूचना मिलते ही आंगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments