सिलीसेढ़ बांध की ऊपरा चलने में केवल 4 इंच बाकी है। अब बांध में 29.5 इंच पानी है।
पिछले 5 दिनों से सिलीसेढ़ बांध 4 इंच खाली है। अचानक मानसून की बेरुखी के कारण बांध की ऊपरा नहीं चल सकी। जबकि 5 दिन पहले दो बार अच्छी बारिश होते ही बांध में करीब ढाई फीट पानी आ गया था। लेकिन अब केवल 4 इंच पानी की कसर है। उसके बाद बांध की ऊपरा शुरू हो जा

अलवर अलवर शहर व आसपास बारिश बिल्कुल नहीं है। जिसके कारण दिन में तेज उमस भरी गर्मी है। दिन में तापमान भी कई डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
अब बांध में 28.5 फीट पानी, केवल 4 इंच खाली
सिलीसेढ़ बांध में अब केवल 28.5 इंच पानी है। केवल 4 इंच खाली है। इतना पानी आते ही बांध से ऊपरा शुरू हो जाएगी। 5 दिन पहले अच्छी बारिश होने के बाद बांध में काफी पानी आया था। तब लग रहा था कि रात को ही बांध की ऊपरा शुरू हो जाएगी। लेकिन उसके बाद बिल्कुल ही बारिश नहीं हो सकी। इस कारण ऊपरा भी नहीं चल पाई।

5 दिन पहले गरबाजी में तेजी से पानी आया था। उस दिन सिलीसेढ़ बांध में करीब दो से ढाई फीट तक पानी आ गया था। लेकिन उसके बाद 4 इंच पानी नहीं आ सका।
जयसमंद बांध पूरी तरह खाली
सिंचाई विभाग के अनुसार जयसमंद बांध पूरी तरह खाली है। सिलीसेढ़ बांध भरने के बाद उसका पानी जयसमंद बांध में जाता है। लेकिन अब सिलीसेढ बांध ही नहीं भरा है। इस कारण जयसमंद बांध में भी पानी नहीं जा रहा। जबकि अलवर के लिए जयसमंद बांध में पानी आना जरूरी है। तभी भूजल स्तर बढ़ने की संभावना है। वैसे अलवर में पानी का बड़ा संकट है। गर्मियों के दिनाें में पानी की किल्लत अधिक रहने लगी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments