स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिकों को प्रदेश की सभी स्कूलों में झंडा फहराने की छूट देने की मांग करते हुए उद्योग और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा हैं। पत्र में मंत्री राठौड़ ने हरियाणा में इसी तरह की पहल की
अपने पत्र में राठौड़ ने लिखा-ऑपरेशन सिंदूरी की सफलता ने देशवासियों को गर्व से भर दिया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वीर जवानों ने राष्ट्र की रीति नीति, मर्यादा, तिरंगे के मान और नागरिकों के सम्मान को संपूर्ण विश्व में स्थापित किया हैं। भारत की प्रतिबद्धता को ओर सशक्त किया हैं।
अत: मेरा आपसे निवेदन है कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर राज्य के विद्यालयों में सेवानिवृत सैनिकों के माध्यम से ध्वजारोहण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पहल से हमारी भावी पीढ़ि को राष्ट्र सेवकों से प्रत्यक्ष संवाद और प्रेरणा प्राप्त होगी।

हरियाणा सरकार का कदम प्रेरणादायी राठौड़ ने लिखा- इस अत्यंत गौरवशाली अवसर पर हम भारत माता के वीर सपूतों को प्रणाम करते हैं। जिन्होने हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा को सर्वोपरि रखा हैं। राजस्थान का इतिहास सैनिकों के गौरव और सम्मान से भरपूर रहा हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया यह प्रेरणादायी कदम उल्लेखनीय हैं, जिसमें सेवानिवृत सैनिकों को विद्यालयों में जाकर झंडारोहण करने का अवसर दिया जा रहा हैं।
यह पहल राजस्थान के बलिदानी और गौरवशाली इतिहास को और प्रबल करेगा साथ ही प्रदेश के नागरिकों का सैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व के भाव को प्रबल करेगा।
हर घर तिरंगा अभियान वहीं, बीजेपी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी।
अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस दौरान भाजपा के सभी मंडलों में पैदल मार्च निकालने के साथ युवा मोर्चा की ओर से बाइल रैली निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरायेंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त की शाम को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा भी जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments