![]()
चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
बारां के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम भी गठित कर दी है।
पुलिस के अनुसार फरियादी आनंदीलाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि वह किसी रिश्तेदार के 12वें के कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ बुधवार को सुबह बिलासगढ़ गया था। इस दौरान जब शाम को वापस घर लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर कमरों के गेट खुले हुए और सामान बिखरा पड़ा था। कमरों में देखा तो अलमारी में रखे करीब 8 सोने की चूड़ियां, सोने के दो कड़े, 5 जोड़ी कान के टॉप्स, पांच सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी सोने के झेले समेत करीब 25 तोला सोना और चांदी के 6 सिक्के, 30 हजार रुपए नगदी, एफडी के डॉक्यूमेंट आदि समान अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गए। परिवादी ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments