![]()
69वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पोल स्टार स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डीडवाना में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पोल स्टार स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भवानी शिक्षण संस्थान, गेलासर में हुई इस प्रतियोगिता में स्कूल ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें 12 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। स्
इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर पंकज तूनवाल ने बच्चों की मेहनत और अनुशासन को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। प्रिंसिपल शशि शेखावत ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे स्कूल परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।
आयोजन स्थल भवानी शिक्षण संस्थान के संस्था प्रधान दिलीप सिंह ने पोल स्टार स्कूल के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन और लगन का उदाहरण बताया। मैच रेफरी अर्जुन सिंह ने भी खिलाड़ियों की प्रतिभा की प्रशंसा की और विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में खेल जगत में क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। पोल स्टार स्कूल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments