![]()
नागौर में हनुमान बाग स्थित सूर्योदय शिक्षण संस्थान में 69वें अंडर-17 व अंडर-19 शूटिंग टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन थे। अध्यक्षता सीबीईओ अनीता बागड़ी ने की। भामाशाह रुदन शर्मा, रामजस भाटी भी मंचस
सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन ने कहा कि खेलने में माहिर खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को प्रायोरिटी दी जाती है। टूर्नामेंट में शामिल हुए 27 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि IPS जतिन जैन ने विनर्स, फर्स्ट रनर अप और सैकंड रनर अप को ट्रॉफी देकर मेडल पहनाए। विनर्स को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ गोल्ड मैडल, फर्स्ट रनर अप को सिल्वर मैडल और सैकंड रनर अप को ब्रॉन्ज मैडल देकर सम्मानित किया गया।
पीटीआई राजकुमार मिर्धा ने बताया कि टूर्नामेंट की अंडर-17 बॉयज कैटेगरी पीप साइट राइफल में आयुष विनर और महिपाल कमेड़िया फर्स्ट रनर अप रहे। अंडर-17 बॉयज कैटेगरी ओपन साइट राइफल में मोडाराम सियाग विनर और हर्षवर्धन ढाका फर्स्ट रनर अप रहे। अंडर-17 बॉयज कैटेगरी एयर पिस्टल राइफल में युवराज विनर और सूर्यप्रकाश फर्स्ट रनर अप रहे। अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी ओपन साइट राइफल में शिवांगी परिहार विनर व सुनिता लेगा फर्स्ट रनर अप रही। अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी पीप साइट राइफल में नफीशा बेगम विनर व जय श्री फर्स्ट रनर अप रही।
अंडर-19 बॉयज कैटेगरी एयर पिस्टल में राजवीर जाट व रामप्रकाश भादू संयुक्त विजेता तथा शाहिद मोयल फर्स्ट रनर अप रहे। अंडर-19 बॉयज कैटेगरी ओपन साइट राइफल में उम्मेद सिंह विनर और जसराज पारीक फर्स्ट रनर अप रहे। अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी पीप साइट राइफल में निरमा मेघवाल विनर तथा पूजा फर्स्ट रनर अप रही। अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी ओपन साइट राइफल में आरूषि चौधरी विनर तथा वसुंधरा सिद्ध फर्स्ट रनर अप रही। सभी कोच और अंपायरिंग पैनल को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments