![]()
बरवाड़ा के इमली वाले बालाजी मंदिर को चोरों निशाना बनाया और दानपात्र तोड़कर नगदी चुरा ली।
चौथ का बरवाड़ा कस्बे स्थित सब्जी मंडी के पास इमली वाले बालाजी मंदिर में चोरों ने सोमवार से रात को दान पात्र का ताला तोड़कर अंदर रखी नगदी एवं अन्य सामान चुरा लिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों के अनुसार दान पत्र में करीब दो से तीन हजार रुपए की नगदी रखी हुई
सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बालाजी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्ति रोजाना दर्शन के लिए आते हैं। इनके द्वारा मंदिर परिसर में रखे दान पत्र में अपनी श्रद्धा अनुसार दान भी रखा जाता है। सोमवार शाम को आरती के बाद सभी लोग मंदिर से घर चले गए थे। देर रात को चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर अंदर रखी नगदी चुरा ली। साथ ही पूजन की सामग्री भी चुरा कर ले गए। सुबह जब भक्त बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आए तो उन्हें इस घटना का पता चला। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। साथ ही चौथ का बरवाड़ा पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि स्मैक आदि का नशा नशा करने वाले युवाओं का ही इसमें हाथ हो सकता है। क्योंकि इन लोगों द्वारा पहले भी छोटी-छोटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। इस बीच लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढाए जाने का आग्रह किया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments