![]()
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्राइवेट स्टूडेन्ट्स के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इस दौरान चार श्रेणी के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर होगी। जबकि इसके बाद विलम्ब शुल्क के साथ 3 से 11 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। परीक्षा शुल्क का स्ट्रक्चर वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बोर्ड, संबंद्धता वाले स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों के साथ ही प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षाओं का आयोजन करता है। नियमित विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में ही प्राइवेट विद्यार्थी भी भाग लेते हैं। इन विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 सितम्बर से शुरू हो गई है। विद्यार्थी अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षार्थी लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार इस साल परीक्षा में जो विद्यार्थी फेल हो गए और प्राइवेट परीक्षा देना चाहते हैं जिन परीक्षार्थियों के कम्पार्टमेंट आई है या जो श्रेणी सुधार के लिए आवेदन करना चाहते है, सहित चार श्रेणी के विद्यार्थी वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि नियमित विद्यार्थियों के लिए मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीते 29 अगस्त से शुरू हुई थी। सामान्य शुल्क के साथ इसकी अंतिम तिथि 30 सितम्बर है।
अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments