![]()
सीकर में आज सुबह से मौसम साफ है।
सीकर जिले में पिछले 24 घंटे में मानसून पर ब्रेक लग गया है। 24 घंटे में जिले में कहीं भी पानी की एक बूंद भी नहीं बरसा। आज सीकर में लगातार दूसरे दिन भी धूप निकली हुई है। 24 घंटे में जिले में कहीं भी पानी की एक बूंद नहीं बरसी है। हालांकि आसमान में बादलो
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर के समय धूप में तेजी रही।
कल से मानसून कमजोर पड़ेगा
मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 10 सितंबर से राजस्थान में एक बार मानसून कमजोर पड़ने वाला है। ऐसे में बारिश में भी गिरावट आएगी। अगले चार से पांच दिन सीकर सहित शेखावटी एरिया में बारिश होने के आसार बेहद कम है। हालांकि लगातार बादल छाए रहने पर कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम साफ रहेगा
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर सहित शेखावटी एरिया में अब 4 से 5 दिन बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। ज्यादातर समय यदि मौसम साफ रहेगा तो तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments