अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां चोर बाइक से आए और खुद की बाइक छोड़कर ई-रिक्शा व मंदिर का गेट लेकर चले गए। यहां घर में रखे ट्रेक्टर को भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सू

मौके पर मिली पुलिस लिखी हुई बाइक।
क्षेत्रवासी राजवीरसिंह ने बताया-महादेव नगर, गढ़ी मालियान में चोरी की वारदात हुई। उनके घर में रखे ट्रेक्टर को चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन वे उसे ले जा नहीं सके। वहीं पास ही स्थित महादेव मंदिर का गेट ले गए। पास ही यहां से तेजपालिसंह का ई-रिक्शा ले गए। इससे पहले भी यहां चोरियां हुई।
सुबह इसकी जानकारी हुई। देखा तो मौके पर एक बाइक मिली, जिस पर पुलिस लिखा था। चोर इसी बाइक से आए और यहां छोड़ गए। इस पर आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना की। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। बाद में मौका मुआयना किया और जांच में जुटी है।

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments