![]()
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर बावड़ी के पास एक बड़ा हादसा टल गया। गुजरात से भिवाड़ी जा रहा शीशे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
.
ट्रक चालक राजकुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे बावड़ी के पास पहुंचते ही स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। आसपास के होटल कर्मचारियों ने तुरंत मदद कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद हाईवे पर आंशिक जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने खुद यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया। हालांकि घटना के बाद न तो पुलिस और न ही एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments