प्रतापगढ़ में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से किसान नाराज हैं। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने जिला कलेक्टर के पीए को ज्ञापन सौंपा है।
भारी वर्षा से जिले में किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। फसल बीमा कंपनी ने कई किसानों की मूंगफली के बजाय सोयाबीन का बीमा कर दिया है। किसान नेताओं ने इस त्रुटि को सुधारने की मांग की है।

पूर्व विधायक मीणा ने प्रशासन को 5 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में गिरदावरी कर किसानों के खातों में मुआवजा राशि और बीमा क्लेम का भुगतान किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
प्रतापगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और अरनोद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भाटी के नेतृत्व में किसान सिविल लाइन पर धरना देंगे। किसान नेताओं का कहना है कि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments