![]()
पाली के सर्वोदय नगर में सीसीटीवी फुटेज में नजर आते संदिग्ध बाइक चोर।
पाली में एक एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें तीन जने बाइक ले जाते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
पाली शहर के सर्वोदय नगर निवासी रवि बसेटा पुत्र अरविन्द कुमार ने औद्योगिक नगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 22 सितम्बर की रात को वह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर सोने चला गया था। 23 सितम्बर की सुबह देखा तो बाइक गायब मिली। आस-पास पूछा लेकिन बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में CCTV फुटेज खंगाले तो 23 सितम्बर की सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच तीन अज्ञात युवक उसकी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर ले जाते नजर आए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट लेकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू की है। बता दे कि पाली जिले में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन बाइक चोरी के मामले दर्ज हो रहे है। लेकिन अधिकतर मामलों में पुलिस बाइक चोरों को नहीं पकड़ पाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments