सीकर के धोद में रेप आरोपी को पकड़ने आई मौलासर थाना पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी के परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के बाल खींचे और थप्पड़ भी जड़े। जिसका एक वीडियो सामने आया है। मौलासर था
दरअसल डीडवाना-कुचामन के मौलासर की 16 साल की नाबालिग को धोद स्थित अनोखू रोड निवासी आरोपी गौतम अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने मौलासर पुलिस थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था। नाबालिग को दस्तयाब करने के बाद जब उसके बयान हुए तो सामने आया कि आरोपी ने उसके साथ रेप भी किया।
धोद सीओ सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मौलासर थाने के दो कॉन्स्टेबल मुकेश और विजेंद्र ने उनके साथ मारपीट होने और राजकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मौलासर पुलिस के दो कॉन्स्टेबल मुकेश और विजेंद्र आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचे।
दोनों कॉन्स्टेबल आरोपी को अपने साथ बड़ी मुश्किल से घर के बाहर लेकर आ गए। लेकिन यहां एक बिजली के पोल के पास आरोपी के परिवार के लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को रोक लिया। जिन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों के महिलाओं ने बाल खींचे और थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर रखा।
सूचना पर स्थानीय (धोद) पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी समेत अन्य लोगों को पकड़ लिया। मौलासर पुलिस के दोनों कॉन्स्टेबल मुकेश और विजेंद्र ने धोद थाने में राजकार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसको लेकर जांच शुरू कर दी है।
अब देखिए घटनाक्रम से जुड़ी तस्वीरें…

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ते हुए महिला।

आरोपी गौतम के परिजनों ने काफी देर तक पुलिसकर्मियों को पकड़े रखा।

आरोपी गौतम पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़े हुए और महिला बाल नोंचते हुए।

आरोपी के परिवार की युवती ने पुलिस जवान की कॉलर पकड़ी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments