कोटड़ी के लाम्बी ओड़िया गांव में रात को चोरी की वारदात हुई। एक घर का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गए। वे वहां रखी नकदी, सोने के मोती और कपड़े समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
घटना तब सामने आई जब सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटी हुई पेटी मिली। उसके आसपास कागज और कपड़े बिखरे पड़े थे। परिजन जब घर लौटे और सामान की जांच की, तब उन्हें चोरी का पता चला।
घर के मालिक सुनिल मीणा ने बताया कि रात में वो परिवार के साथ पास के ही एक अन्य कमरे में सो रहे थे। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। वे अंदर रखी पेटी उठा ले गए। खेत में पेटी तोड़कर उसमें से सामान निकाल लिया। शेष कपड़े वहीं बिखेर दिए।

चोरी हुई सामग्री में करीब 30 हजार रुपए नकद शामिल हैं। इसके अलावा सोने के 12 मोती वाला मंगलसूत्र और लगभग 5 हजार रुपए के कपड़े भी चोरी हुए।
घटना की सूचना मिलने पर कोटड़ी थाने के थानाधिकारी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments