![]()
कोटा में सुबह से ही हल्की रिमझिम बारिश का दौरा जारी है। आसमान में काली घटाएं छाई हुई है। पूरे कोटा संभाग में बारिश की स्थिति बनी है। कैचमेंट एरिया में अधिक पानी की आवक होने से चंबल नदी पर बने बांधों के गेट खोलकर निकासी की जा रही है। कोटा बैराज के दो
मौसम विभाग के अनुसार कोटा जिले में ऑरेंज और बारां और झालावाड़ में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। कोटा संभाग में भारी और तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए हैं। शहर में बारिश से मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया है। साथ ही उमस भरी गर्मी दूर हुई है। पिछले 24 घंटे में शहर में 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम पारा 29.5 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। मानसून सीजन में अब तक कुल 827.9 एमएम बारिश हो चुकी है। कोटा संभाग में दो-तीन तक इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। संभाग में कुछ क्षेत्रों में तो 150 से 200 एमएम तक तो कहीं अधिक बारिश होने की संभावना है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments