☜ Click Here to Star Rating



माणकचौक इलाके में कस्टर बनकर आए युवक-युवतियों ने सोने का हार चुरा लिया।

जयपुर में एक ज्वेलरी शॉप में नजर बचाकर सोने का हार चोरी का मामला सामने आया है। खरीदारी के बहाने आए युवक-युवतियों ने ज्वेलर को बातों में उलझाया। सोने के हार को उठाकर हाथों के बीच में छिपा लिया। शॉप में लगे CCTV फुटेज में शातिर चोरों की करतूत कैद हो गई

.

पुलिस ने बताया- जौहरी बाजार के हल्दियों का रास्ता निवासी ज्वेलर किशन अग्रवाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हल्दियों के रास्ते में उसकी गर्ग ज्वेलरी स्टोर के नाम से शॉप है। 22 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दो वर्कर्स के साथ शॉप पर बैठे थे। कस्टमर बनकर ज्वेलरी खरीदने के बहाने दो युवती व एक युवक शॉप पर आए। सोने के हार व ईयर रिंग खरीदने के लिए दिखाने के लिए कहा।

पसंद के लिए हार-ईयर रिंग दिखाने के दौरान ज्वेलर व कर्मचारी को उन्होंने बातों में उलझा लिया। गहने दिखाने के दौरान बातों में उलझाकर नजर बचाकर काउंटर पर ट्रे में रखा सोने का हार उठा लिया। हाथों के बीच दबाकर सोने के हाथ को छिपा लिया। कुछ देर बाद पसंद नहीं आने की कहकर कस्टमर बनकर आए तीनों बदमाश फरार हो गए। देर शाम को ज्वेलरी काउंटिंग के दौरान सोने का हार गायब मिला।

CCTV में कैद मिली करतूत शॉप में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर चोर युवती की करतूत कैद मिली। कस्टमर बनकर आए बदमाश ने बातों में उलझाया। नजर बचाकर सोने के हार को उठाकर हाथों में बीच में छिपा लिया। हाथ में छिपाए हार को चुराने के बाद बातों में उलझाकर दूसरी ईयर रिंग देखते रहे। माणक चौक थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर ज्वेलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading