![]()
डीग के कामां विधानसभा क्षेत्र के नौनेरा गांव में चोरों की दहशत।
डीग के कामां विधानसभा क्षेत्र के नौनेरा गांव में चोरों ने दहशत फैलाई। देर रात जाटव बस्ती में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
इसी दौरान कामां क्षेत्र में एक अन्य चोरी की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़कर कामां पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद नौनेरा गांव के लोग मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी पर ताला लगा मिला।
ग्रामीणों को डायल 112 पर कॉल करना पड़ा। डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी धर्मराज चौधरी ने बताया कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के कारण बाहर गया था। इसलिए चौकी बंद थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments