☜ Click Here to Star Rating


पथ संचलन में बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल हुए।

संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर रविवार को मांडल कस्बे में पथ संचलन का आयोजन किया गया। केशव शिवाजी बस्ती एवं बजरंग माधव बस्ती के पथ संचलन ने कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनुशासन और एकता का संदेश दिया।

.

बैंड की धुन पर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाए, पूरे रास्ते भारत माता के जयकारे गूंजे। पथ संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी की गई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस जाब्ता लगातार गश्त करता नजर आया।

इन रास्तों से निकला केशव शिवाजी बस्ती संचलन

केशव शिवाजी बस्ती संचलन 1 केशव संघ स्थान (बाल विनय मंदिर), संस्कृत विद्यालय (मेजा रोड), देवनारायण मन्दिर (वाल्मिकी बस्ती), मेजा रोड से बम चौराया, भीम रोड, तेजाजी मन्दिर, रामदेव मन्दिर (रंगर मोहल्ला), रोड्या का भैरू जी, बलाई चौक, शिव मंदिर, उन्मत भैरू मन्दिर, तिवाडी मोहल्ला, देवनारायण बाजार, शिव मन्दिर (सब्जी मण्डी), प्रताप नगर, हनुमान मन्दिर (नई नगरी) से वापस केशव संघ स्थान पर सम्पन्न हुआ।

प्रार्थना के बाद पथ संचलन निकला।

प्रार्थना के बाद पथ संचलन निकला।

विभिन्न मार्गों से होकर निकला

बजरंग माधव बस्ती संचलन क्रमांक 2 बजरंग शाखा संघ स्थान तालाब की पाल, चौपा, हिंगलाज माता मन्दिर, भंवर जी का घर, गोपाल जी माली की चक्की, मालियो का मन्दिर, मालियों की हथाई, सुखदेव जी माली की होटल, उखाड पछाड हनुमान जी, टण्डन चौराया, देवनारायण बाजार, काबरा गली, मण्डोवरी बाजार, बडा मन्दिर, भाटो का मोहल्ला, पटवारी परिवार का मन्दिर, खारोल मोहल्ला से तालाब, जाट समाज का मंदिर, भाट समाज का मंदिर, खटीक मोहल्ला, चौपा से होते हुये रेगर मोहल्ला रामदेव मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ।

दोनों पथ संचलन को देखने के लिए कस्बे में भीड़ उमड़ी लोगों ने भरता माता की जय ओर जय राणा प्रताप की जय वीर शिवा सरदार की, केशव की जय जय माधव की जय जैसे जयकारे लगाए।कई जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया ।

पुलिस जाब्ता रहा तैनात

कस्बे में शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद रविवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी कर दी गई। एहतियातन पुलिस प्रशासन ने दोनों नाबालिग बच्चों के परिजनों को पाबंद किया। कस्बे में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। घटना के बाद भी कस्बे में माहौल शांतिपूर्ण रहा। पुलिस की सतर्कता और पुख्ता व्यवस्था के चलते पथ संचलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बैंड की धुन पर पथ संचलन निकला।

बैंड की धुन पर पथ संचलन निकला।

कंटेंट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading