![]()
डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ ने राजस्थान क्रिकेट संघ की पुरुष अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप चैलेंजर ट्रॉफी में बेणेश्वर महादेव इलेवन की जीत।
डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ ने राजस्थान क्रिकेट संघ की पुरुष अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया। इस बार टूर्नामेंट का नाम बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह के नाम पर रखा गया।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि तीन टीमों को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के नाम दिए गए हैं। ये टीमें हैं – बेणेश्वर महादेव 11, देव सोमनाथ 11 और भुवनेश्वर महादेव 11। इससे धार्मिक स्थलों का प्रचार होगा और पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और जिला क्रिकेट संघ ने राज सिंह को श्रद्धांजलि दी। पहला मैच बेणेश्वर महादेव 11 और देव सोमनाथ 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देव सोमनाथ 11 की टीम 50 ओवर के मैच में मात्र 24 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट हो गई।
बेणेश्वर महादेव 11 के सुनील नाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेणेश्वर महादेव 11 ने 25.4 ओवर में 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
टीम की ओर से केयर त्रिवेदी और सुनील नाई ने 23-23 रन बनाए। देव सोमनाथ 11 की ओर से हर्षित ने 3 और निल ने 2 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए सुनील नाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments