☜ Click Here to Star Rating



विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

सरमथुरा उपखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने बीएलओ कार्मिकों को संबोधित किया।

.

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन नियमानुसार करें। उपखंड अधिकारी ने बीएलओ को आश्वासन दिया कि उन्हें तकनीकी और नियमों से संबंधित हर प्रकार की सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बीएलओ को क्षेत्र में कार्य करते समय अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से पहनने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हंसराज मीना ने अपने संबोधन में कहा कि सभी बीएलओ कार्यक्रम की गंभीरता को समझकर कार्य करें। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल मीना ने कहा कि सकारात्मक संदेश के साथ समय सीमा में कार्य संपादित करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजेश शर्मा, नवनीत प्रिय त्रिपाठी, कन्हैया लाल और राजू सैन ने प्रशिक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उपखंड कार्यालय बसेड़ी से विपुल गर्ग और शुभम गोयल ने प्रशिक्षण की अन्य व्यवस्थाओं को संभाला।

कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर को इस कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का संकल्प दिलवाया।

कंटेंट- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading