![]()
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जोधपुर के ईस्ट जिले की डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने दांतीवाड़ा सरहद में कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार को रुकवाया। तलाशी लेने के दौरान स्विफ्ट कार से 30 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में देवाराम (23) पुत्र पूसाराम देवासी निवासी नेत़डा पुलिस थाना करवड़ व उसके साथी रामदयाल (21) पुत्र श्रवण राम देवासी निवासी रिया सेठा री पुलिस थाना पीपाड़ शहर को गिरफ्तार किया। पुलिस अब दोनों से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments