![]()
उदयपुर के मावली में सोने की चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम देकर शहर में घुसी एक गैंग की 4 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम(डीएसटी) और सूरजपोल थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की। ये सभी शहर में भी वारदात को अंजाम देने की तैयारी मे
डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू ने बताया कि बीती रात उदयपोल स्थित सेंट्रल बस स्टेण्ड के पीछे कुछ संदिग्ध लोगां के होने की सूचना मिली थी। इस पर थानरा पुलिस के साथ दबिश दी गई। वहां एक बोलेरो में कुछ लोग बैठे हुए थे। उनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि वे मावली में चेन स्नेचिंग कर आए हैं।
इसके बाद सिरोही के स्वरूपगंज निवासी बाबूलाल कालबेलिया, रोशन कालबेलिया, बिंदिया कालबेलिया, हेमलता कालबेलिया, सुंदर बाई, आबू रोड निवासी विजय बंजारा और गोवर्धन विलास निवासी मनीषा को गिरफ्तार किया है। इनसे चेन काटने के औजार, चाकू, मोबाइल और कार जब्त की है। रक्षाबंधन के चलते भीड़ वाले इलाकों में ये वारदात करने की फिराक में थे।
आरोपी महिला सुंदर बाई पर 11 मुकदमे गैंग की महिलाएं भी कम नहीं हैं। इन पर 11 तक केस दर्ज हैं। सुंदर बाई के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट के 11, बाबूलाल पर लूट, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट के 5, रोशन पर जानलेवा हमले, चोरी के 2 और मनीषा पर लूट के केस दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है जिनसे अन्य खुलासे की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments