☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर में आज का मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह दस बजे तक ही बीकानेर का पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो दोपहर तक काफी बढ़ सकत

.

शनिवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पिछले दिनों में सर्वाधिक रहा है। रक्षा बंधन के दिन आमतौर पर इतनी गर्मी नहीं रहती है लेकिन शनिवार को सूरज तप रहा था।बीकानेर में फिलहाल बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बारिश की संभावना सोमवार को भी नहीं है। इसी तरह मंगलवार को भी पारा 38 डथ्ग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है। मंगलवार को भी बीकानेर में बारिश नहीं होगी। उम्मीद की जा रही है कि अब पंद्रह अगस्त के बाद ही बीकानेर सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी पंद्रह अगस्त के बाद बारिश की संभावना जताई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading