कृषि उपज मंडी में सरसों व चने के भाव में बिकवाली का दबाव आने से नरमी आने की संभावना हैं। केड़लगंज व्यापारिक संचालन समिति के अध्यक्ष सत्य विजय गुप्ता ने बताया कि मंडी में सरसों व चना की मांग कम हुई है। इस समय मुनाफा लेने के लिए बिकवाली का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में चने व सरसों के भाव में नरमी आएगी। इसके साथ ही गेहूं के भावों में भी नरमी आ सकती है। बाजरा, जौ व ग्वार के भाव अभी स्थिर रहेंगे। इस बीच कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को चने के भावों में नरमी आई। अन्य जिंसों के भावों में कोई बदलाव नहीं आया। मंडी में जिंसों के भाव प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे: गेहूं- 2590 से 2710 रुपए, जौ- 2200 से 2300 रुपए, बाजरा- 2200 से 2375 रुपए, चना- 5700 से 6000 रुपए, सरसों- 6450 से 7000 रुपए व ग्वार- 4000 से 4700 रुपए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments