पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना एरिया के टेवाली गांव के निकट शनिवार अल सुबह पलटी पड़ी बस।
पाली में शनिवार अल सुबह एक निजी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 13 पैसेंजर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में घायलों का इलाज करते हुए चिकित्साकर्मी।
पुलिस के अनुसार हादसा पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना एरिया के टेवाली गांव के निकट शनिवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। प्रतापगढ़ से जैसलमेर जाने वाली निजी बस जैसे ही टेवाली गांव के निकट पहुंची। बस के आगे अचानक मवेशी आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर से गाड़ी अनकंट्रोल होकर पलट गई। बस में 50 से ज्यादा सवारियां थी।
हादसे के घायलों की चीख पुकार से हाईवे गूंज उठा। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां हादसे की सूचना पर पहले ही डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों की टीम तैयार थी। तुरंत सभी घायलों का उपचार शुरू किया गया। गनीमत रही कि कोई भी ज्यादा गंभीर घायल नहीं था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments