![]()
एक पेड़ मां के नाम, हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक घंटे में 60 हजार पौधे लगाने की शुरुआत करने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टोडारायसिंह आए। हैलीकॉप्टर से दोपहर में यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने सिंदूर का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। मुख्
हमारी सरकार 15 दिसंबर को बनी हमने 16 दिसंबर को एसआईटी का गठन कर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा कहते हैं कि मगरमच्छों कब पकड़ोंगे, धीरे-धीरे सब हो जाएगा, आप के मन की बात भी पूरी की जाएगी। हम किसी को छोड़ने वाले नहीं है। उन्होंने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि युवाओं चिंता मत करिए तैयारी करे। आगे वैकेंसी मिलेंगी, सरकारी 4 लाख एवं 6 लाख निजी नौकरियां मिलेंगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करीब पौने एक बजे टोडारायसिंह की धरती पर हैलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे। मंच पर वो 1 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे। उन्होंने 1 : 44 बजे उन्होंने संबोधन शुरू किया। करीब 29 मिनट के संबोधन में उन्होंने अपनी सरकार के विकास के संकल्प को दोहराते हुए भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले में कांग्रेस पर भी प्रहार किए। भाषण शुरू करते हुए उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में रिकार्ड उपलब्धियां हासिल करने का संकल्प लेते हुए अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों को गिनाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments