☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर जिले में शुक्रवार को मानसून सक्रिय हुआ। शुक्रवार शाम रामदेवरा व आसपास के इलाकों में मेघ बरसे। जबकि अन्य इलाकों में बादल बिन बरसे ही लौट गए। जिले में मौसम विभाग ने जिले में आज से बारिश की संभावना जताई है। 8 सितंबर तक जिले में बारिश का दौर चलेग

.

कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया की जैसलमेर जिले में 6 से 8 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट है। 7 सितंबर को जिले में भारी बारिश की संभावना है।

गौरतलब है कि जैसलमेर जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई थी। लेकिन अब धीरे धीरे दिन का पारा बढ़ा है। उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। अब मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जाते जाने के बाद लोगों को बढ़िया बारिश की उम्मीद है।

आज से जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी।

आज से जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी।

किसानों को बढ़िया बारिश इन्तजार

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों में खुशी का माहौल है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बार औसत से भी कम बारिश होने के कारण लगातार फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अगस्त के दूसरे पखवाड़े में सक्रिय हुए मानसून से फसलों को काफी राहत मिली। वहीं अब आगामी दिनों में होने वाली बारिश से फसलों को जीवनदान मिलने की संभावना है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होती है तो इस बार पैदावार अच्छी होगी।

आज से 8 सितम्बर तक बारिश की संभावना

जैसलमेर जिले में मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश की संभावना जताई है। 8 सितंबर तक जिले में बारिश का दौर चलेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को तीव्र होकर वेल मार्क लो में तब्दील हो गया है।

इसके आगामी 24 घंटों में पश्चिम उतर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर जिले में 6 से 8 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट है। 7 सितंबर को जिले में भारी बारिश की संभावना है।

शनिवार सुबह आसमान साफ रहा।

शनिवार सुबह आसमान साफ रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading