पाली के सोजत उपखंड के गागुड़ा गांव के निकट स्थित सुकड़ी नदी की रपट से बहते हुए बहते लोग जिन्हें ग्रामीणों ने बचाया।
पाली जिले के सोजत उपखंड के गागुड़ा गांव में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव के पास बह रही सुकड़ी नदी का जल स्तर तीन फीट से ज्यादा था। इस दौरान सात लोग नदी पार करने के लिए रपट पर उतर गए। इसमें चार महिलाएं, एक बच्चा और दो आदमी थे। बहाव त

पाली के सोजत उपखंड के गागुड़ा गांव के निकट स्थित सुकड़ी नदी की रपट से बहते लोग।
गागुड़ा निवासी रतन प्रकाश ईचरसा ने बताया कि गांव में देवासी समाज का चौदस का कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाली जिले के चाणद गांव से देवासी समाज के लोग गागुड़ा आए थे। शाम करीब 4 बजे जब वे सुकड़ी नदी पार कर रहे थे, तभी ढगलाई देवी और ढगलाराम देवासी तेज बहाव की चपेट में आ गए। घटना देख कर मौके पर मौजूद गागुड़ा निवासी मदन मेघवाल, बबलू, प्रकाश और जावेद नदी में कूदे और उन्होंने ढगलाई देवी और ढगलाराम को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा, उन्होंने नदी पार करने की कोशिश कर रही अन्य महिलाओं और बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पाली के सोजत उपखंड के गागुड़ा गांव के निकट स्थित सुकड़ी नदी की रपट से जान जोखिम में लेकर पार करते हुए लोग।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments