☜ Click Here to Star Rating



लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी औद्योगिक संगोष्ठी की जानकारी देते हुए

राजस्थान के लघु उद्योगों की समस्याओं के समाधान एवं उद्यमियों का शासन-प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल के रूप में लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योग, वन, पर्यावरण एवं खनिज विभाग से संबंधित समस्याओं पर संगोष्ठी का आयोजन 7 अग

.

संगोष्ठी उदयपुर के चीरवा में लाभगढ़ पैलेस में होगी जिसमें उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के के विश्नोई, विभिन्न विभागों से जुड़े मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

संगोष्ठी का उद्देश्य जयपुर में अगले साल होने वाली स्टोन मार्ट 2026 पर मंथन करने के साथ ही उद्यमियों को सीधे शासन स्तर पर अपनी समस्याएं, जमीनी हकीकत और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। इसमें वन, पर्यावरण, खनिज एवं उद्योग विभाग से संबंधित उद्यमी अपने सुगम व्यवसाय में आने वाली जटिल प्रक्रियाओं, तकनीकी अड़चनों एवं अनावश्यक विलंब से उत्पन्न हो रही समस्याओं को विस्तार से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाएंगे।

संगोष्ठी संयोजक कपिल सुराणा ने बताया कि संगोष्ठी 7 अगस्त को प्रातः 10 से अपराह्न 4 बजे तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

सुराणा ने बताया कि संगोष्ठी परिचर्चा के प्रथम सत्र में वर्तमान समय में उद्योग संचालन में जो समस्या हो रही है उस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही ई-गवर्नेंस एवं सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने के प्रयास तेज़ हो, नए उद्योग स्थापना के लिए अनुमतियों में विलंब एवं उसकी प्रक्रियाएं पर चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा खनिज पट्टों के नवीनीकरण एवं नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता, पर्यावरणीय मंजूरी (EC) प्रक्रिया में आ रही व्यवहारिक दिक्कतें, वन भूमि पर उद्योगों के लिए आवश्यक क्लीयरेंस, MSME इकाइयों को प्राथमिकता एवं संरक्षण देने की नीति आदि विषयों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।

संगोष्ठी में सत्र की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ पदाधिकारीगण द्वारा की जाएगी जिसमें उद्योग विभाग केप्रमुख सचिव, मुख्य वन संरक्षक, पर्यावरण विभाग के निदेशक एवं खनिज विभाग के अतिरिक्त निदेशक जैसे वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 1:30 बजे से संगोष्ठी परिचर्चा का द्वितीय सत्र आयोजित किया जाएगा। द्वितीय सत्र में उद्यमियों द्वारा बताए गए सुझावों पर सरकार द्वारा किस रूप में परिवर्तन किया जाएगा इस पर प्रमुख अधिकारियों द्वारा संबोधित किया जाएगा।

स्टोन मार्ट 2026 के आयोजन पर होगी चर्चा कनिक भंडारी ने बताया कि लघु उद्योग भारती संगोष्ठी-2 के दौरान में आगामी फरवरी 2026 में होने वाले स्टोन मार्ट 2026 के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा होगी। स्टोन मार्ट आयोजन में पहली बार लघु उद्योग भारती द्वारा भागीदारी निभाई जा रही है। यह प्रदर्शनी पत्थर उद्योग के प्रोत्साहन को लेकर प्रति दो वर्ष पश्चात आयोजित की जाती है जिसमें विश्व के कई देशों द्वारा भाग लिया जाता है। प्रदर्शनी में विशेष तौर पर भारतीय मार्बल को ज्यादा से ज्यादा महत्व दिया जाता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading