![]()
फलोदी शहर में मंगलवार दोपहर घर जा रही युवती पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान युवती बाल-बाल बच गई। तेजाब के हल्के छींटे उसके हाथ-पैर और पीठ पर पड़ गए।
फलोदी कार्यवाहक थाना अधिकारी नैनाराम ने बताया-दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि शहर के कुम्हारों का बास इलाके में एक युवती पर एसिड अटैक की कोशिश की सूचना मिली। इस पर टीम अस्पताल पहुंची और घायल युवती के बयान लिए।
जिसमें बताया-दोपहर एक बजे वह दुकान से सामान खरीदकर घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में कुम्हारों का बास के पास एक युवक ने तेजाब से भरी कांच की बोतल उस पर फेंकी। गनीमत रही कि बोतल उसके पास निकलकर दीवार से टकरा गई। जिससे एसिड के छींटे उसके हाथ-पैर, पीठ और गर्दन के पास लग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन उस पर पानी डालकर घी लगाया। घटना की जानकारी के बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर आए।
प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी थाना अधिकारी ने बताया-प्राथमिक उपचार के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं आरोपी हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे एसिड फेंकने का कारणों की पूछताछ की जा रही है। पीडिता आरोपी को पहचानती है। उसका कहना है कि युवक से उसके परिवार की कोई दुश्मनी नहीं है।
घटना के बाद थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने समझाकर लोगों को वापस भेजा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments