जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक ली।
जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को वर्षा से उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। साथ ही वर्षा से ह
कलेक्टर ने संभावित बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने मड पंप, मिट्टी के कट्टों और नियंत्रण कक्षों की प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने को कहा। आपदा राहत उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. सोनी ने क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करवाने और गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और बारिश में बहकर आए कचरे के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने जर्जर भवनों के चिन्हीकरण एवं ध्वस्तीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
नरेगा आखर अभियान और रास्ता खोलो अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की
बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इनमें तिरंगे की थीम पर वॉल पेंटिंग, पर्यटन स्थलों पर तिरंगा पेंटिंग और तिरंगा मेला शामिल हैं। संगीत कार्यक्रम, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई, रंगोली और राखी निर्माण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करने को कहा गया।
नरेगा आखर अभियान और रास्ता खोलो अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने नरेगा आखर अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत मनरेगा श्रमिकों को साक्षर बनाने के निर्देश दिए। ‘रास्ता खोलो’ अभियान के तहत प्रत्येक तहसील में आपसी सहमति से प्रति सप्ताह तीन रास्ते खोलने को कहा।
कुर्रेजात, सीमाज्ञान, नामांतरण और भू-रूपांतरण सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा भी की
बैठक में कुर्रेजात, सीमाज्ञान, नामांतरण और भू-रूपांतरण सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने नियमित रूप से न्यायालय में सुनवाई करने और लंबित राजस्व वादों की मिशन मोड में सुनवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
रात्रि चौपालों एवं क्षेत्रीय दौरों का विवरण ‘संपर्क पोर्टल’ पर अपलोड करने के साथ-साथ राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का शीघ्र व प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
डॉ. सोनी ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र का नियमित निरीक्षण, स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई, तथा रात्रि चौपालों के माध्यम से अभाव-अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सजग रहने को कहा।
बैठक में ये रहें मोजूद
बैठक में नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त गौरव सैनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) देवेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) संतोष मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) मुकेश कुमार मूंड के अतिरिक्त जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विद्युत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments