![]()
रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता।
सवाई माधोपुर की खंडार विधानसभा में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आई। यहां पूर्व विधायक अशोक बैरवा और युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष बैरवा के समर्थकों के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली।
संविधान बचाओ रैली के दौरान हुई तनातनी
दरअसल, शनिवार को शाम को कांग्रेस की ओर से खंडार विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज के साथ कांग्रेस जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान खंडार के शुक्ला चौराहे पर पूर्व विधायक अशोक बैरवा और युवा नेता आशीष बैरवा के समर्थकों के बीच गहमागहमी देखने को मिली। इस दोनों के समर्थकों ने अपने नेताओं के लिए समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच तनातनी हो गई। मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष बैरवा का कहना है कि पूर्व विधायक अशोक बैरवा के समर्थकों ने उन्हें और उनके समर्थकों को जिला संगठन प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज के स्वागत करने से रोका और अभद्रता की। बाद खुद पुष्पेन्द्र भारद्वाज भीड़ के इस तरह आए और स्वागत स्वीकार और मामला शांत कराया। वहीं पूर्व विधायक अशोक बैरवा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन पूर्व विधायक अशोक बैरवा से संपर्क नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक अशोक बैरवा और आशीष बैरवा आपस में रिश्तेदार भी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments