☜ Click Here to Star Rating


जयपुर इस बार संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है।

जयपुर इस बार संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। यहां पहली बार ‘इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक’ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत सहित 10 से अधिक देशों के प्रसिद्ध संगीतकार, कल्चरल एम्बैसडर और संगीत प्रेमी हिस्सा लेंगे।

.

इस अनूठे फेस्टिवल की थीम सेलिब्रेटिंग म्यूजिक रखी गई है। इसकी पहल कला, संगीत और संस्कृति को समर्पित संस्था ‘प्लेटफॉर्म’ द्वारा की गई है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में इस फेस्टिवल का म्यूजिक एंथम और पोस्टर लॉन्च किया गया।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में इस फेस्टिवल का म्यूजिक एंथम और पोस्टर लॉन्च किया गया।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में इस फेस्टिवल का म्यूजिक एंथम और पोस्टर लॉन्च किया गया।

फेस्टिवल के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया थीम एंथम इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण है, जिसे तीन ग्रैमी अवॉर्ड विजेताओं पंडित विश्व मोहन भट्ट, शंकर महादेवन और पंडित राकेश चौरसिया ने तैयार किया है। इस एंथम में शास्त्रीय रागों और समकालीन ध्वनियों का सुंदर समागम है। यह रचना राग देश पर आधारित है और इसे ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट ने संगीतबद्ध किया है।

यह फेस्टिवल जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें लाइव म्यूजिक, वर्कशॉप्स, एग्जीबिशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संगीत की विविध विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर फेस्टिवल फाउंडर नितिन शर्मा, फेस्टिवल मेंटर अनूप श्रीवास्तव और अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुधीर सोनी भी मौजूद रहे। पं. विश्व मोहन भट्ट ने कहा कि इस एंथम के जरिए हमने विश्व संगीत की आत्मा को महसूस करने की कोशिश की है। इस आयोजन के माध्यम से हम विश्वभर के कलाकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

फाउंडर नितिन शर्मा ने कहा कि यह फेस्टिवल सिर्फ संगीत का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। यह जयपुर को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading