![]()
जयपुर के एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या का इरादा रखने वाले हथियारबंद बदमाश को कालवाड़ थाना पुलिस ने पकड़ा है। सोशल मीडिया पर हिस्ट्रीशीटर से विवाद होने पर वह अलवर से हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के कब्जे से तीन देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद
डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- कालवाड़ थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक नाबालिग को पकड़ा है। जिसके कब्जे से तीन देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए गए है। SHO (कालवाड़) कविता शर्मा को कॉन्स्टेबल हीरालाल ने सोमवार दोपहर सूचना दी। सफेद टी-शर्ट व काले रंग की जिंस पहने एक लड़का कालवाड़ मेन रोड से मालीवाडा श्मशान घाट की तरफ जा रहा है। जिसके पास अवैध हथियार हो सकते है।
कालवाड़ थाना पुलिस की टीम ने सूचना पर संदिग्ध लड़के को पकड़ा। तलाशी में उसके पिट्टू बैग में तीन देसी कट्टा और तीन कारतूस रखे मिले। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ उसके कब्जे से मिले अवैध हथियार को जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया- वह 15 हजार रुपए में अलवर से खरीदकर हथियार लेकर आया है। कुछ दिनों से कालवाड़ थाने के हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र सिंह के साथ सोशल मीडिया पर उसका विवाद चल रहा है। उसकी हत्या के इरादे से वह अवैध हथियार खरीदकर लाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments